गर्मियों के मौसम में शरीर को तरोताजा और हेल्दी रखने के लिए जी.एन.आर.एफ की ओर से नि:शुल्क पानी वितरण कैंप का आयोजन किया गया
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
बदायूं:- सहसवान गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन जो कि सामाजिक संस्था है। जिसका काम है लोगो की सेवा करना यह संस्था मुख्तलिफ़ तरीकों से समाज की सेवा करती है। सर्दी के मौसम में गरीबों बेसहारों को कम्बल बाँटना गर्मी की चिलचिलाती धूप में प्यासों को पानी पिलाना पौधरोपण के समय में पौधे लगाना और हेल्थ की समस्या से परेशान लोगों के लिए हेल्थ कैम्प लगाना, समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प लगाना इसी तरह गरीबों में राशन किट बांटना संस्था के मुख्य कार्य हैं।इसी के तहत आज गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के बैनर तले ठंडे पानी की सबील लगाई गई। जिससे लोगों ने पानी पीया और गर्मी से राहत पाई मकामी लोगों ने जी.एन.आर.एफ के इस काम को सराहाना और हौसला अफजाई की इस काम से लोगों को राहत पहुंची और पानी की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाने की कोशिश की गई
