अवैध खनन एवं परिवहन कारोबारियो को रोकने हेतु तहसील स्तर पर कार्य बल प्रभावी नियंत्रण टीम गठित

अवैध खनन एवं परिवहन कारोबारियो को रोकने हेतु तहसील स्तर पर कार्य बल प्रभावी नियंत्रण टीम गठित

प्रभावी नियंत्रण टीम की प्रत्येक शुक्रवार को जिला स्तर पर होगी समीक्षा

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

सहसवान : उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से बड़े स्तर पर होने वाले खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने हेतु जिला अधिकारी ने तहसील स्तरीय पर उप जिला अधिकारी के नेतृत्व में पांच सदस्य टीम का गठन करते हुए क्षेत्र में अभय रूप से होने वाले खनन एवं परिवहन को तत्काल रोकने हेतु निर्देश दिए गए हैं साथ ही प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को अपर जिला अधिकारी के नेतृत्व में जिला स्तर पर होने वाली समीक्षा बैठक में कार्यों की समीक्षा की जाएगी ।ज्ञात रहे उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव भूत तत्व एवं खनिज उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण लगाए जाने हेतु जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर टीम गठित करते हुए प्रभावी नियंत्रण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं ।जिला अधिकारी के निर्देश पर सहसवान तहसील क्षेत्र में चलने वाले अवैध खनन एवं परिवहन रोकने के लिए उपजिला अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्य रखे गए हैं जिसमें पुलिस क्षेत्र अधिकारी उप संभागीय अधिकारी खनन अधिकारी तथा प्रभारी वन क्षेत्र अधिकारी शामिल किए गए हैं गठित टीम क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन एवं डग्गामार वाहन को रोकने के लिए प्रभावी नियंत्रण अभियान चलाकर बड़े स्तर पर कार्यवाही करेगी तथा माह के प्रत्येक शुक्रवार को जिला स्तर पर अपर जिला अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यों की समीक्षा पर चर्चा होगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post