बदायूं पुलिस का सराहनीय कार्य !! 📲वापस मिले खोये हुए मोबाइल, खिल उठे सब के चेहरे☺️ !! 🪔दीपावली के शुभ अवसर पर बदायूँ पुलिस ने दिया दिपावली का उपहार, गुम हुए मोबाइल पुनः पाकर आवेदकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान 😊।


बदायूं पुलिस का सराहनीय कार्य


!! 📲वापस मिले खोये हुए मोबाइल, खिल उठे सब के चेहरे☺️ !!

🪔दीपावली के शुभ अवसर पर बदायूँ पुलिस ने दिया दिपावली का उपहार, गुम हुए मोबाइल पुनः पाकर आवेदकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान 😊। 

 जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

बदायूं:-सर्विलांस टीम द्वारा अथक प्रयास/परिश्रम कर आमजनमानस के गुम/खोये हुये 80 मोबाइल एंड्रायड फोन (कीमत लगभग 15 लाख रुपये) बरामद कर उनके स्वामियों के किया सुपुर्द ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में सर्विलांस सेल जनपद बदायूं को गुम/खोयें मोबाइल/टैबलेट की रिकवरी हेतु पूर्व में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। सर्विलांस टीम द्वारा प्राप्त प्रार्थना पत्रों मे प्राप्त मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए कुल 80 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं ।

आज दिनांक 30-10-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया है। मोबाइल स्वामियों द्वारा सर्विलांस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की गई तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु बदायूं पुलिस की प्रशंसा की जा रही है। मोबाइल स्वामियों द्वारा बदायूँ पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। धन्यवाद बदायूँ पुलिस।

Post a Comment

Previous Post Next Post