दीपावली पर्व के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा वृद्ध आश्रम कछला में मध्यान्ह भोज का आयोजन कर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया गया ।
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
बदायूं जनपद दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर आज दि0 01-11-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा वृद्ध आश्रम कछला में मध्यान्ह भोज का आयोजन किया गया । डॉ0 बृजेश कुमार सिंह बदायूँ द्वारा नवजीवन वृद्ध आश्रम कछला में बुजुर्गों के साथ भोजन किया गया । इस अवसर पर बुजुर्गों को फल - मिष्ठान व अन्य सामग्री वितरित करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गयीं । बड़े बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन क्षेत्राधिकारी उझानी प्रभारी निरीक्षक उझानी व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

