जनपद न्यायालय में 25 नवम्बर तक विधि पुस्तकों के क्रय हेतु कोटेशन आमंत्रित।
(सरवर हुसैन संपादक)
कासगंज: मा0 जनपद न्यायाधीश द्वारा स्वीकृत आदेशों के अनुपालन में प्रभारी अधिकारी पुस्तकालय जनपद न्यायालय कासगंज द्वारा प्रस्तुत नवीनतम विधि पुस्तकें क्रय किये जाने हेतु मांगपत्र के सम्बंध में इच्छुक जीएसटी रजिस्टर्ड फर्माें/ मान्यता प्राप्त प्रकाशन से कुटेशन आमंत्रित किये गये हैं।
उक्त जानकारी देते हुये अध्यक्ष क्रय समिति/अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश अनुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त कुटेशन कार्यालय केन्द्रीय नजारत जनपद न्यायालय कासगंज में दिनांक 25 नवम्बर 2024 को सायं 4 बजे तक पंजीकृत डाक/ईमेल अथवा स्वयं प्राप्त कराये जा सकते हैं। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी केन्द्रीय नाजिर जनपद न्यायलय से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त की जा सकती है।
