पिछड़ा वर्ग के आवेदको से पुत्री की शादी हेतु अनुदान योजना के आवेदन आमंत्रित

पिछड़ा वर्ग के आवेदको से पुत्री की शादी हेतु अनुदान योजना के आवेदन आमंत्रित

(सरवर हुसैन संपादक)

कासगंज: जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी हेमेन्द्र स्वरूप ने अवगत कराया है कि अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक समुदाय को छोड़कर)के गरीब व्यक्ति जिनकी वार्षिक आय शहरी क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र में 01 लाख प्रति वर्ष से अधिक न हो, उन्हें प्रदान किये जाने की योजना संचालित है। जिस हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जिसमें शासनादेश के अनुसार प्रथम आवत-प्रथम पावत के सिद्धांत के अनुरूप पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिला अथवा दिव्यांगजन आवेदकों को वरियता क्रम में रखते हुये शादी अनुदान की राशि 20 हजार रू0 प्रत्येक लाभार्थी की दर से वितरित की जायेगी। अवगत कराना है कि 31 मार्च 2025 तक होने वाली शादी के लिये पुत्री की शादी अनुदान हेतु शादी की दिनांक से 90 दिन पहले अथवा 90 दिन बाद तक आवेदन ऑनलाइन कराकर संबंधित उपजिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा किया जायेगा।    

    योजना का लाभ पाने हेतु विभागीय वेबसाइट ूूूण्ेींकपंदनकंदण्नचेकबहवअण्पद पर दिये गये लिंक के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन जनसेवा केन्द्र, लोकवाणी केन्द्र, साईबर कैफे अथवा निजी इन्टरनेट से निर्देशों के अनुरूप करके आवेदन कर सकते है। जनपद में वर्तमान मंे कुल 555 लाभार्थियों को लाभार्थियों किया जा चुका है। साथ ही अवगत कराना है कि योजना के लाभ के सम्बन्ध में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग करता है तो इसकी सूचना विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय कमरा नं0 38 में करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post