(सरवर हुसैन संपादक)का
सगंज: सर्वसाधरण को सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अन्तर्गत प्रथम/द्वितीय किश्त की धनराशि प्राप्त होने के उपरान्त नगर पालिका परिषद कासगंज के 03 लाभार्थियों एवं नगर पंचायत भरगैन के 12 लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है। मृतक लाभार्थियों के आवास उनके वारिसों को हस्तान्तरण किये जाने हेतु उनके परिवार के सदस्यों से लगातार सम्पर्क किया जा रहा है किन्तु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नही कराये जा रहे है, जिससे योजना की प्रगति में अनावश्यक बिलम्ब हो रहा है। मृतक लाभार्थियों के आवास हस्तान्तरण हेतु वारिस आवश्यक दस्तावेज एक सप्ताह के अन्दर सम्बन्धित नगरीय निकाय में जमा करना सुनिश्चित करें यदि मृतक के वारिसो के द्वारा आवश्यक दस्तावेज निर्धारित समयावधि में जमा नहीं किये जाते है तो प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अन्तर्गत मृतक लाभार्थियों को अवमुक्त की गयी धनराशि उनके वारिसों से धनराशि वसूल की जायेगी।
लाभार्थियों का विवरण नफीसा पिता/पति का नाम मोहम्मद नवी पता जहानी थोक भरगैन, नूर जहां पिता/पति का नाम काले खां पता लाल बाग भरगैन, मो० जदी पिता/पति का नाम पठान याकूब अली पता हसन थोक भरगैन, गंगा खान पिता/पति का नाम अली बहादुर पता मीरन थोक भरगैन, रमेश पिता/पति का नाम नौबत सिंह पता अहमद थोक भरगैन, शहनाज पिता/पति का नाम अब्दुल हामिद खान पता रोशन महल भरगैन, नबाव अली पिता/पति का नाम मो० शेर खान पता जहानी थोक भरगैन, शकीला बेगम पिता/पति का नाम मुजफ्फ खान पता हसन थोक भरगैन, गुलाम रसूल पिता/पति का नाम महबूब खान पता मीरन थोक भरगैन, मुबीदा बेगम पिता/पति का नाम छिद्दा खान पता अहमद थोक भरगैन, इनायत अली पिता/पति का नाम तुर्रब खान पता मीरन थोक भरगैन, प्रीती पिता/ पति का नाम विजेन्द्र पता ईदा थोक भरगैन, मोहम्मद इमरान पिता/पति का नाम अब्दुल समद पता मौहल्ला नबाव, कासगंज, शशी कुमारी पिता/पति का नाम चेतेन्द्र सिंह मौहल्ला नबाव, कासगंज, दुर्गेश कुमार पिता/पति का नाम धीरेन्द्र पता मौहल्ला भूतेश्वर, कासगंज के रहने वाले है।
