तेंदुआ को पकड़ने को उतरी 10 वन कर्मियों की टीम
बदायूं ब्यूरो तबरेज़ खान
बदायूं:-मूसाझाग क्षेत्र के बेला गुलड़िया के जंगल में तेंदुआ की तलाश जारी है, लेकिन 36 घंटे की गश्त के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। तेंदुआ के डर से किसान रात में खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं, जिससे फसल की सिंचाई मे छपा तेंदुआ मूसाझाग क्षेत्र के बेला गुलड़िया के जंगल में तेंदुआ की तलाश में वन विभाग की ओर से गश्त जारी है, लेकिन 36 घंटे की गश्त में तेंदुआ का कोई सुराग नहीं लगा है। वन विभाग की टीम के लिए कहीं पर न ही तेंदुआ के पगमॉर्क मिले हैं। ग्रामीणों में तेंदुआ को लेकर दहशत बनी हुयी है। मूसाझाग क्षेत्र में महीने भर से तेंदुआ ठिकाने बदल रहा है। मंगलवार की रात गुलड़िया में गाय के शिकार के बाद तेंदुआ होने की आशंका बढ़ गयी है। ग्रामीणों की सूचना पर डीएफओ पीके वर्मा ने दो टीमें गठित कर जंगल में गश्त शुरू करा दी है। एक टीम में पांच वन कर्मियों को शामिल किया गया है। दोनों टीमें दिन और रात अलग-अलग गश्त कर रही हैं। वन विभाग की टीम को गश्त कराते हुए 36 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन फिर भी कहीं पर तेंदुआ से संबंधित सुराग नहीं लगा है। वन क्षेत्राधिकारी विकास वरुण ने बताया कि तेंदुआ की तलाश में गश्त जारी है, अब तक कहीं पर तेंदुआ से संबंधित सुराग नहीं लगा है। ग्रामीणों से सर्तक रहने की अपील की गयी है।

