नाले में मिला लालपुल के मानसिक मंदित युवक का शव

नाले में मिला लालपुल के मानसिक मंदित युवक का शव

बदायूं ब्यूरो तबरेज़ खान 

बदायूं:-एक युवक मानसिक मंदित था, जो अक्सर बिना बताए घर से निकल जाता था। बुधवार शाम को वह फिर से घर से चला गया और अगले दिन उसका शव पथिक चौक के पास नाले में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,घर से लापता युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। युवक मानसिक मंदित था और वह बिना बताए अक्सर घर से निकल जाता था। बुधवार शाम भी वह बिना बताए घर से निकल गया। सुबह उसका शव पथिक चौक के पास नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत पानी में डूबने से होना बताई जा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पथिक चौक के पास गुरुवार सुबह नाले में एक अज्ञात युवक का शव राहगीरों ने पड़ा देखा। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। उधर,परिजन युवक की खोजबीन करते जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक की पहचान मोहम्मद शारिक पुत्र मेहंदी हसन निवासी ऊपरपारा, लालपुल थाना सदर कोतवाली के रूप में की।


Post a Comment

Previous Post Next Post