दबंगों ने टैक्टर से उजड़ दी 25 बीघा गेहूं की फसल,पीड़ितों ने दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग।

दबंगों ने टैक्टर से उजड़ दी 25 बीघा गेहूं की फसल,पीड़ितों ने दबंगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग।

सहसवान ब्यूरो 

सहसवान, बदायूं। दबंगों ने खेत में खड़ी गेहूं की 25 बीघा फसल को ट्रैक्टर से बर्बाद कर दिया। पीड़ितों ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर हजाम निवासी किसान हवलदार सिंह यादव पुत्र सरदार सिंह , रामश्री, अनीता देवी का आरोप है कि उसका गांव मौहम्मदाबाद केगाटा संख्या 91व 93 जो राजस्व अभिलेखों में पीड़ितों के नाम दर्ज है। उक्त जमीन पर पीड़ितों ने गेहूं की फसल उगाही थी। लेकिन सुबह लगभग पांच बजे के करीब ग्राम औरंगाबाद भूड़ निवासी विजेंद्र यादव, सर्वेश यादव,छविराम यादव पुत्रगण यादराम यादव ने ट्रैक्टर ले जाकर उनकी गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया। मामले की जानकारी होने पर जब वह खेत पर पहुंचे तो उन्होंने अपनी फसल को जुता हुआ पाया। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस नामजद तहरीर देकर दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post