ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का भाजपा नेता विक्रांत यादव ने फीता काटकर शुभारंभ कराया.
सहसवान ब्यूरो
सहसवान:- मुजरिया में शुक्रवार को कृषि इंटर कॉलेज के मैदान में ग्रामीण खेल लीग के तहत ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का भाजपा नेता विक्रांत यादव ने फीता काटकर शुभारंभ कराया तत्पश्चात विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया ,इसके तहत सब जूनियर, जूनियर, सीनियर बालक व बालिका वर्ग में एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबाल, आदि स्पर्धाओं का आयोजन हुआ.
