बदायूं के युवक की फरीदाबाद में ट्रेन से कटकर मौत,
बदायूं ब्यूरो
बदायूं:-फरीदाबाद में 25 वर्षीय युवक आदित्य की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। बाथरुम जाने के दौरान वह ट्रैक पर उतरा, तभी ट्रेन आ गई।ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। युवक सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदऊ का रहने वाला था। वह फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव जब घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदऊ निवासी 25 वर्षीय आदित्य पुत्र प्रमोद कुमार फरीदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार रात वह घर आने को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। बताया जाता है कि वह रेलवे ट्रैक पर बाथरुम जाने को उतरा था। इसी दौरान ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिजन फरीदाबाद पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव घर ले आए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

