फासल बर्बाद कर रहे छुट्टा गोवंशों से निजात की गुहार,

फासल बर्बाद कर रहे छुट्टा गोवंशों से निजात की गुहार,

बदायूं ब्यूरो 

बदायूं.कुंडेली गांव के सैंकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर छुट्टा गोवंश से मुक्ति की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि 250 से ज्यादा छुट्टा गोवंश उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।ब्लॉक जगत के कुंडेली गांव के रहने वाले सैंकड़ों ग्रामीण गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन कर छुट्टा गोवंश से छुटकारा दिलाने की मांग की। गांव के लोगों का कहना है कि गांव में करीब 250 से ज्यादा छुट्टा गोवंश है जो उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। छुट्टा गांव से फसल बचाने के लिए ग्रामीण दिन रात अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं लेकिन इसके बाद भी आवारा गोवंश फसलों को नुकसान कर देते हैं। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देते हुए यह भी बताया कि छुट्टा गोवंश आए दिन किसानों पर हमला बोल देते हैं। जिससे कई बार गांव के लोगों को गंभीर चोट भी लग जाती है। गोवंशों की वजह से महिलाओं और बच्चों का खेतों पर जाना भी मुश्किल होता जा रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि छुट्टा गोवंश को गोशाला में पहुंचने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव से मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।


Post a Comment

Previous Post Next Post