हाईवे पर पीछे से पिकअप में घुसी बाइक, युवक की मौत.
सहसवान ब्यूरो
सहसवान में तेज रफ्तार बाइक हाइवे पर खराब खड़े पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसे में 25 वर्षीय रामाशंकर यादव की मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय रामबाबू घायल हो गए। घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया तेज रफ्तार बाइक हाइवे पर खराब खड़े पिकअप वाहन से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। घायल को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।हादसा सोमवार रात बदायूं मेरठ हाइवे पर सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव चोई की पुलिया के पास हुआ। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव शोभन नगला निवासी 25 वर्षीय रामाशंकर यादव पुत्र भूरे सिंह अपने गांव के ही 22 वर्षीय रामबाबू पुत्र बबलू के साथ गांव निवासी आजाद के पुत्र की शादी में शामिल होने बिसौली के गांव शेखपुरा गए थे। दावत खाकर दोनों रात में ही बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में चोई पुलिया के पास हाइवे पर खराब खड़े पिकअप वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को लेकर सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टर ने रामाशंकर यादव को मृत घोषित कर दिया। रामबाबू को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

