60 हजार की नगदी लेकर बड़ी पत्नी हुई घर से फरार
बदायूं ब्यूरो
बदायूं:-उघैती में एक युवक की बड़ी पत्नी 60 हजार रुपये और सोने-चांदी के पांच गहने लेकर फरार हो गई। छोटी पत्नी की सूचना पर युवक गांव पहुंचा और साले पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही उघैती में एक युवक की बड़ी घरवाली 60 हजार की नगदी और सोने चांदी के पांच गहने लेकर फरार हो गई। छोटी पत्नी की सूचना पर गांव पहुंचे युवक ने अपने साले द्वारा पत्नी को ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक ने पत्नी के बाद साली के साथ भी शादी कर ली। शादी के बाद एक पत्नी गांव में तो दूसरी दिल्ली में उसके साथ रहती थी। पति के मुताबिक सब कुछ दोनों पत्नी और उसके बीच रिश्ते सामान्य थे। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है, उसकी छोटी पत्नी गांव में मां के साथ रह रही थी। सोमवार को उसकी बड़ी पत्नी गांव पहुंची, उसके साथ उसका भाई भी था। घर में पहुंचने के बाद उसने अलमारी में रखे 60 हजार रुपया एवं सोने चांदी के पांच गहने निकाल लिए। इसके बाद दोनों लोग घर से चले गए। छोटी पत्नी की सूचना पर गांव पहुंचे पति ने मामले की जानकारी लेने के बाद थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

