अलापुर में खुलेआम हो रहा सट्टा, लोग परेशान,

अलापुर में खुलेआम हो रहा सट्टा, लोग परेशान,

बदायूं ब्यूरो 

बदायूं अलापुर नगर में सट्टा और जुआ का कारोबार खुलेआम चल रहा है। स्थानीय लोग इसकी शिकायत पुलिस से कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोग परेशान हैं और मुख्यमंत्री से सख्त कदम उठाने की गुहार लगा.अलापुर नगर में खुलेआम सट्टा और जुआ का खेल चल रहा है। शाम ढलते ही सट्टा लगना शुरू हो जाता है और देर रात तक चलता है। खुलेआम चले रहे सट्टे के इस कारोबार पर पुलिस अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। यहीं वजह है कि सट्टे का कारोबार लगातार खूब फलफूल रहा है। स्थानीय लोग कई बार पुलिस से इसकी कई बार शिकायत कर चुकें हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे नगरवासियों में पुलिस के प्रति भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से कर सट्टे पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में लोगों ने कहा है कि नगर में शाम ढलते ही सट्टे व जुआ का कारोबार शुरु हो जाता है। यह कारोबार लंबे समय से नगर में चल रहा है। जिससे युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। सटोरियों खाईबाड़ी करके रोजाना लाखों के बारे न्यारे कर रहें हैं। सटोरियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं हैं। लोगों का कहना है कि थाने पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों का सटोरियों को खुला संरक्षण प्राप्त है। बढ़ते सट्टे व जुए के कारोबार से नगर के लोग काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि अगर इन लोगों से कुछ कहा जाता है तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते हैं। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री से सटोरियों पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है। वहीं लोगों ने सोशल मीडिया पर सट्टा लगाने वाले लोगों एवं उनकी लिखी पर्चियों को भी वायरल किया है। जिससे सटोरियों में हड़कंप मचा हुआ है ।


Post a Comment

Previous Post Next Post