खनन करते पकड़े गए दो ट्रैक्टर व दो डंपर सीज,
बदायूं ब्यूरो
बदायूं पुलिस प्रशासन ने अवैध खनन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। एआरटीओ और खनन अधिकारी के साथ मिलकर दो ट्रैक्टर और दो डंपर को जब्त किया गया। सीओ बिल्सी को मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी और दो ट्रैक्टर और दो डंपर को जब्त किया गया।अवैध रूप से खनन करने वालों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एआरटीओ ,खनन अधिकारी एवं पुलिस द्वारा खनन में शामिल दो ट्रैक्टर एवं दो डंपर पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के बाद अवैध तरीके से खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। सोमवार की रात सीओ बिल्सी एवं प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा को मुखबिर ने खबर दी, घनसोली गांव के जंगल में जेसीबी से खनन किया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस कार्रवाई को पहुंच गई। पुलिस को देखकर जेसीबी एवं तीन ट्रैक्टर फरार हो गए। पुलिस दो ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने ले आई और सीज कर दिया। मंगलवार सुबह एआरटीओ द्वारा बज़रपुट भरे डंपर के चालक को अभिलेख न दिखाने पर जुर्माना डाला गया । इसके बाद खनन अधिकारी ने रेता भरे डंपर को थाने में खड़ा करा दिया।
