ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत,परिवार में मचा कोहराम,
बदायूं ब्यूरो
बदायूं:-एक बुजुर्ग रोशन लाल की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह कासगंज दवा लेने जा रहे थे और वितरोई स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया। हादसा सोमवार शाम को हुआ, और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज.ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग दवा लेने को कासगंज जाने को घर से निकले थे। वह वितरोई स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ रहे थे ,तभी उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई। उनका क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के वितरोई हाल्ट पर सोमवार शाम हुआ। मुजरिया क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 60 वर्षीय रोशन लाल की ट्रेन पर चढ़ते समय नीचे गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रोशनलाल को लंबे समय से सांस की बीमारी थी। उनकी कासगंज के एक डॉक्टर की दवा चल रही थी। सोमवार शाम वह घर से दवा लेने को कासगंज को निकले थे। वितरोई हाल्ट पर वह बरेली कासगंज पैसेंजर ट्रेन पर सवार हो रहे थे। तभी ट्रेन चल दी। जिससे उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गईं। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसओ जीआरपी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

