अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा
बदायूं ब्यूरो
बदायूं:-सोमवार रात कछला-शाहबाद हाइवे पर शेखपुर चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में 28 वर्षीय नीरेश यादव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। सभी युवक एक शादी समारोह से होम से कछला-शाहबाद हाइवे के शेखपुर चौराहे के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए। तीनों युवक गल्ला मंडी के सामने स्थित मैरिज लॉन से दावत खाकर अपने घर को लौट रहे थे। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं,पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नगर के मोहल्ला संख्या एक तहसील रोड निवासी 28 वर्षीय नीरेश यादव पुत्र महेंद्र यादव अपने साथी राजेंद्र पुत्र मनवीर सिंह और सुमित पुत्र चंद्रपाल के साथ गल्ला मंडी के सामने एक मैरिज लॉन में आयोजित शादी समारोह से दावत खाकर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाइवे पर स्थित शेखपुर चौराहे के पास पहुंची। तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया। जिससे तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। रोड गश्त कर रही पुलिस ने जब तीनो युवकों को खून से लथपथ देखा तो पुलिस ने आननफानन में घायलों को इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी भेजा। जहां नीरेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साथ ही घायल सुमित और राजेंद्र को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस हादसे की जांच करने में जुट गई है।

