जिले भर में पकड़े गए 140 छुट्टा गोवंश
बदायूं ब्यूरो
बदायूं:-जिले में छुट्टा गोवंश पकड़ने का अभियान जारी है। जनपद की 1037 ग्राम पंचायतों और 21 नगर निकायों में इस अभियान का संचालन किया जा रहा है। पशुपालन विभाग और स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से एक ही दिन में 140 जिले में छुट्टा गोवंश पकड़ने का अभियान जारी रहा। जनपद की ग्राम पंचायतों व स्थानीय निकायों में अभियान चलाया गया। जिले में 1037 ग्राम पंचायत व 21 नगर पालिका व नगर पंचायत हैं। यहां पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अलावा न निकायों के अधिकारी, ब्लाक के अधिकारी, ग्राम पंचायतों के प्रधानों के सहयोग से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान जिले भर में कुल 140 पशु एक दिन में पकड़े गए हैं। जिनको पकड़कर गोशाला में संरक्षित किया गया है। सीवीओ डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में अभियान चल रहा है लगातार सभी जगह अभियान चलाकर गोवंश को पकड़ा जा रहा है।

