हाईवे पर मैजिक वाहन की टक्कर लगने से बच्ची घायल

हाईवे पर मैजिक वाहन की टक्कर लगने से बच्ची घायल

बदायूं ब्यूरो 

बदायूं:-सैदपुर के कस्बा वजीरगंज में एक तीन वर्षीय बच्ची को मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची अपनी मां के साथ बुआ की शादी में शामिल होने आई थी और सड़क पार कर रही थी। परिजनों एमएफ हाइवे पर कस्बा वजीरगंज में सड़क पार कर रही एक बच्ची को मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को घायलावस्था में वजीरगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव नदवारी निवासी विजयपाल की तीन वर्षीय पौत्री मंगलवार को अपनी मां के साथ बुआ की शादी में शामिल होने कस्बा के एक मैरिज लॉन में गई थी। बच्ची हाईवे पर सड़क पार कर रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार मैजिक ने बच्ची को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने बच्ची को कस्बा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post