दो तेज रफ्तार बाइकों की भिड़त से युवक घायल.
बदायूं ब्यूरो
बदायूं:-बिल्सी में पंजाब नेशनल बैंक के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की भिड़त हुई। इसमें शिवा पाराशर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो बिल्सी के पंजाब नेशनल बैंक के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की भिड़त हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया।घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर के मोहल्ला संख्या दो के रहने वाले शिवा पाराशर पुत्र गोपाल पाराशर अपनी बाइक से मोहल्ला साहबगंज की ओर से लौट रहे थे। तभी पंजाब नेशनल बैंक के पास आते ही उसकी बाइक सामने से आ दूसरी बाइक से भिड़ गई। जिससे शिवा पाराशर गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

