सीएचसी पर प्रसव के नाम पर अवैध वसूली,भारतीय हलधर किसान यूनियन ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एके वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
बदायूं ब्यूरो तबरेज़ खान
बदायूं:-भारतीय हलधर किसान यूनियन ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एके वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सीएचसी में डिलीवरी के नाम पर स्टाफ नर्सों द्वारा महिलाओं से अवैध वसूली पर नाराजगी जताई। यूनियन ने चेतावनी दी भारतीय हलधर किसान यूनियन ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एके वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। सीएचसी पर डिलीवरी के नाम पर स्टाफ नर्सो द्वारा की जा रही महिलाओं से अवैध वसूली को लेकर रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही शीघ्र वसूली न रुकने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। यूनियन ने प्रदेश सचिव विजनेश सोलंकी एवं जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने कहा कि सीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्सो द्वारा प्रसव कक्ष में आने वाली महिलाओं से डिलीवरी कराने के नाम पर अवैध वसूली के नाम पर जमकर शोषण किया जा रही है। इतना ही नहीं जब कोई प्रसव कराने के लिए महिला पैसे देने में असमर्थ होती है तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार कर प्राइवेट अस्पताल को भेज दिया जाता है। जबकि सीएचसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में आठ दिन में जांच कर कार्यवाही नहीं की गई तो भारतीय हलधर किसान यूनियन के बैनर तले व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन अस्पताल परिसर में किया जाएगा। इस मौके पर शाहनवाज़ अल्वी, अजीत गुर्जर, नीरज अग्निहोत्री, नरेश चंद्र, सूरजपाल सिंह, आशुतोष शर्मा, विवेक चौहान मौजूद रहे।

