पशुओं से भरी पिकअप को पशु प्रेमी ने पकड़ा, पुलिस को सूचना देने के बावजूद आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची पुलिस ,फायदा उठाकर जिससे चालक फरार

पशुओं से भरी पिकअप को पशु प्रेमी ने पकड़ा,

पुलिस को सूचना देने के बावजूद आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची पुलिस ,

फायदा उठाकर जिससे चालक फरार

 बदायूं ब्यूरो तबरेज़ खान 

बदायूं:-सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में, गांव दहेमी के पास एक पशु प्रेमी ने एक पिकअप को पकड़ा जिसमें छह भैंसे ठूंस-ठूंसकर भरी थीं। पुलिस को सूचना देने के बावजूद आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची, जिससे चालक फरार,सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में गांव दहेमी के पास पशु प्रेमी ने पशुओं से भरी पिकअप को पकड़ा लिया। पिकअप में छह भैंसे ठूंस-ठूंसकर भरी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन आधा घंटा तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसी बीच चालक पिकअप को लेकर फरार हो गया। एमएफ हाइवे पर गांव दहेमी के पास पशु प्रेमी दीपेश दिवाकर ने शक होने पर एक पिकअप को पकड़ लिया। पिकअप ने छह भैंस ठूंस-ठूंसकर भरी थीं। उन्होंने इसकी सूचना पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को दी। विकेंद्र शर्मा ने मामले की सूचना नवादा पुलिस को दी। आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जिससे चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि भैसों को घटपुरी की बाजार को ले जाया जा रहा था।


Post a Comment

Previous Post Next Post