चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर समेत नगदी चोरी

चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर समेत नगदी चोरी

बदायूं ब्यूरो 

बदायूं के मोहल्ला नाहर खां सराय में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर घुसकर नकदी और जेवर चुरा लिए। परिवार दिल्ली में था जब यह घटना हुई। सीसीटीवी में चोरों की हरकत सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाहर खां सराय में चोरों ने बंद घर को निशाना बना डाला। चोर घर के मेनगेट का ताला तोड़कर घर में घुसे। इसके बाद चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर नगदी,जेवर आदि माल पार कर दिया। परिवार के लोग दिल्ली गए हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार दिल्ली से यहां के लिए रवाना हो गया। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाहर खां सराय निवासी तुलसीदास साहू के घर का सोमवार रात चोरों ने मेनगेट का ताला तोड़ दिया। ताला तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी व जेवर चोरी कर लिए। बताया जाता है कि परिवार किसी शादी में शामिल होने दिल्ली गया था। चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दो चोर घर से जाते दिखाई दिए हैं। चोरी की घटना की जानकारी मिलने पर तुलसीदास के बेटी पिंकी निवासी खेड़ा नवादा थाना सिविल लाइन कोतवाली मौके पर पहुंची। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। जेवर के खाली डिब्बे कमरे में पड़े थी। उन्होंने बताया कि कितना सामान चोरी हुआ है। इसकी जानकारी परिवार के आने के बाद ही पता चल सकेगा। वहीं, घटना की जानकारी पर कोतवाल राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने में जुट गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post