सहसवान-: मौर्य छात्रावास वेलफेयर सोसायटी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप।

सहसवान-: मौर्य छात्रावास वेलफेयर सोसायटी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप। 

सहसवान ब्यूरो 

सहसवान -: मौर्य छात्रावास वेलफेयर सोसाइटी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि जनपद के ग्राम मझिया में सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल में कुछ असामाजिक एवं खुरापाती तत्व के व्यक्तियों द्वारा जबरन घुसकर बौद्ध भिक्षु संघ से अभद्रता की गई जो कि निन्दनीय एवं बेहद अशोभनीय है। ग्राम मझिया में भगवान बुद्ध ने पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर अपने अनुयायियों को उपदेश दिये थे। सम्राट अशोक महान द्वारा इस धरती पर कई बौद्ध विहार बनवाये गये थे। विगत कई वर्षों से उक्त स्थान पर बुद्धिष्टों द्वारा धम्मदेशना की जाती थी तथा सम्राट अशोक महान के द्वारा निर्माण कराये 84 विपस्सना स्थल पर भिक्षुओं द्वारा विपस्सना की जाती थी जिसके प्रमाण आज भी मौजूद हैं। उक्त पावन धरती मझिया को सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल के नाम से भी जाना जाता है। अनुयायियों एवं सामाजिक भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए बौद्ध भिक्षुसंघ को पुनः सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल मझिया को स्थानीय प्रशासन के संरक्षण में स्थापित कराकर उक्त पर्यटन स्थल के जीर्णोद्वार हेतु धनराशि आवंटित कराये जाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में बार अध्यक्ष अतर सिंह शाक्य, महेंद्र सिंह शाक्य, मदनलाल फौजी, शिवचरन लाल शाक्य, राकेश कुमार शाक्य, पूरन सिंह प्रधान आदि शामिल रहे।‌


Post a Comment

Previous Post Next Post