नगर के मुख्य बाजार स्थित राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन प्रारंभ होने के इंतजार की घड़ियां खत्म, एमएलसी बागीश पाठक के प्रयासों से शासन ने चाहरदीवारी के लिए 19 लाख रुपए की प्रथम किस्त की जारी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक टीम के साथ परिवहन निगम स्टेशन का किया दौरा, अधीनस्थों को दिए दिशा निर्देश,क्षेत्र की जनता में हर्ष की लहर,

नगर के मुख्य बाजार स्थित राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन प्रारंभ होने के इंतजार की घड़ियां खत्म,

एमएलसी बागीश पाठक के प्रयासों से शासन ने चाहरदीवारी के लिए 19 लाख रुपए की प्रथम किस्त की जारी,

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक टीम के साथ परिवहन निगम स्टेशन का किया दौरा, अधीनस्थों को दिए दिशा निर्देश,क्षेत्र की जनता में हर्ष की लहर,

जिला ब्यूरो 

सहसवान, बदायूँ। सहसवान मुख्य बाजार विल्सन गंज स्थित लगभग 5 दशक पूर्व स्थापित राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन अधिकारियों की अनदेखी के चलते डेढ़ दशक से जर्जर हालत में होने के कारण विभाग द्वारा अनारक्षित भवन घोषित कर दिया गया था जिसके कारण निगम की बसों का आवागमन बंद हो गया आवागमन बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था नगर के अनेक संभ्रांत लोगों ने परिवहन निगम अधिकारियों को पत्र ज्ञापन तथा स्वयं मिलकर बस स्टेशन प्रारंभ कराए जाने की मांग की परंतु निगम के आला अफसर तथा जनप्रतिनिधियों ने नगर की जनता की मांग को अनदेखा कर दिया। नगर की जनता की प्रमुख मांग को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी बागीश पाठक ने राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन प्रारंभ कराए जाने के लिए अपना कदम आगे बढ़ाया कदम आगे बढ़ते ही उन्होंने परिवहन निगम मंत्री को ज्ञापन सौंप कर बस स्टेशन प्रारंभ कराए जाने की मांग जिस पर परिवहन निगम मंत्री ने एमएलसी बागीश पाठक को आश्वासन दिया कि वह शीघ्र सहसवान बस स्टेशन को प्रारंभ कराए जाने का प्रयास करेंगे।एमएलसी बागीश पाठक का प्रयास रंग लाया और इसी प्रयासों के तहत शासन ने सहसवान राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन को प्रारंभ कराए जाने से पूर्व उसकी चाहरदीवारी का निर्माण कराए जाने के लिए प्रथम किस्त 19 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान कर किस्त का 19 लाख रुपया भी अब मुक्त कर दिया।इधर सहसवान राजकीय परिवहन निगम बस स्टेशन की चाहरदीवारी का निर्माण कार्य कराए जाने के लिए प्रथम किस्त के रूप में मिले 19 लाख रुपए का कार्य कार्यदाई संस्था से कराए जाने से पूर्व जिला अधिकारी के निर्देश पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सिंह ने टीम के साथ परिवहन निगम बस स्टेशन सहसवान का निरीक्षण किया तथा घूम कर चाहरदीवारी के प्रारंभ होने वाले निर्माण कार्य स्थल को देखा।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सिंह ने बताया की प्रथम किस्त के रूप में शासन से मिले 19 लाख रुपए के लगभग राशि को चाहरदीवारी का निर्माण कार्य कराया जाएगा इसी बीच में बने हुए जर्जर भवन शौचालय को तोड़कर दक्षिण दिशा में अस्थाई रूप से भवन का निर्माण कार्य कराया जाएगा जिससे चाहरदीवारी का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही स्टेशन से बसों का आवागमन प्रारंभ हो सके। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय सिंह ने बताया की कार्यदाई संस्था द्वारा शीघ्र ही चाहरदीवारी का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के साथ वरिष्ठ लिपिक पदम जुल्फिकार अधीर कुमार सक्सेना सहित कई परिवहन कर्मचारी टीम में साथ थे।

                             तबरेज़ खान 

Post a Comment

Previous Post Next Post