बार एसोसिएशन भवन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

बार एसोसिएशन भवन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ,

सहसवान ब्यूरो 

सहसवान:- बार एसोसिएशन सहसवान के भवन में आयोजित कार्यक्रम में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।बार एसोसिएशन के हुए वार्षिक चुनाव में एल्डर कमेटी के चैयरमेन अनेक पाल सिंह ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ उत्तर के चुनाव में सदस्य पद की उम्मीदवार राधा यादव ने विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। एल्डर कमेटी के चैयरमेन अनेक पाल सिंह ने नव निर्वाचित अध्यक्ष नेम सिंह यादव और महासचिव संदीप कुमार सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार अग्निहोत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष मजाहिर अली, सहसचिव पुस्तकालय मो अलीम, सहसचिव प्रशासन अतुल सक्सेना को एल्डर कमेटी के चैयरमेन अनेक पाल सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नव निर्वाचित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदाधिकारियों को भी शपथ दिलाई गई।

                               तबरेज़ खान 

Post a Comment

Previous Post Next Post