अज्ञात चोरों ने दो घरों को बनाया निशान घरों के अंदर रखा लाखों का सामान लेकर हुए रफू चक्कर
सहसवान ब्यूरो
सहसवान:- थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव रसूलपुर कला में मंगलवार रात्रि में अज्ञात चोरों ने बंद घरों के ताले तोड़ कर लाखों का माल लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब ग्रामीण जागे तब पूरा नजारा देखा और गृह स्वामियों को फोन से चोरी की सूचना दी।चोरी की सूचना मिलते ही गृह स्वामियों के होश उड़ गए।गृह स्वामियों ने जरीफनगर थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर अपने माल जेवर बरामद कर चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की गुहार लगाई है।
तबरेज़ खान
