प्रवीण कुमार होंगे सदर कोतवाली के नये कोतवाल,

                     नवागत इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार होंगे सदर कोतवाली के नये कोतवाल,

बदायूं ब्यूरो 

बदायूं एसएसपी दफ्तर में आत्मदाह की कोशिश के बाद सदर कोतवाल राकेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। नए कोतवाल प्रवीण सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है।एसएसपी दफ्तर में आत्मदाह की कोशिश की घटना पर सदर कोतवाल राकेश सिंह के निलंबित करने के बाद शुक्रवार को नये कोतवाल के नाम का ऐलान कर दिया। सदर कोतवाली के नये कोतवाल प्रवीण सिंह होंगे। उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला नई सराय में रहने वाला ई रिक्शा चालक गुलफाम ने बुधवार को साल के पहले दिन एसएसपी ऑफिस परिसर में खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की और गंभीर रूप से झुलस गया। उसका बरेली के निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन के गणना कार्यालय के मेजर को हटाने के साथ ही तीन सिपाहियों सोनू कुमार, अर्जुन सिंह व दक्ष चौधरी को निलंबित कर दिया था। गुरुवार को एसएसपी ने एसी सिटी की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद शहर कोतवाल राकेश कुमार सिंह को निलंबत कर दिया। शुक्रवार को नये कोतवाल के रूप में प्रवीण सिंह को तैनात किया।प्रवीण सिंह ने सुबह पहुंचकर चार्ज ले लिया। विदित हो शहर के नई सराय मोहल्ले में रहने वाले गुलफाम पुत्र फिरोज 36 वर्ष ने बुधवार दोपहर ऑफिस परिसर में कैरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली थी। इस मामले की जांच कराई तो सामने आया कि 25 दिसंबर को भी गुलफाम पुत्र फिरोज 36 वर्ष का उसके ससुरालियों से विवाद हुआ था। मामले की शिकायत सदर कोतवाली आकर की थी लेकिन कोतवाल ने इस प्रकरण को हल्के में लिया। इसके बाद 30 दिसंबर को पुन: उसे बंधक बनाने की घटना हुई थी। ससुराल पक्ष का कहना था कि वो जबरन उनके घर में घुस आया। उस वक्त भी कोतवाल ने गुलफाम की सलहज की ओर से एफआईआर लिख ली लेकिन उसकी ओर से कार्रवाई नहीं की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post