शहर में नया कनेक्शन कराने के नाम पर वसूली गैंग सक्रिय,

शहर में नया कनेक्शन कराने के नाम पर वसूली गैंग सक्रिय,

 बदायूं ब्यूरो 

बदायूं बिजली के नए कनेक्शन पर मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें बढ़ रही हैं। मोहल्ला कबूलपुरा की सावित्री ने आठ हजार रुपये ठगे लिए,बिजली के नए कनेक्शन पर मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत पुलिस से की गई है। शहर से लेकर देहात तक मीटर लगवाने व नया कनेक्शन कराने के नाम पर वसूली गैंग द्वारा उपभोक्ताओं से वसूली के कई मामले में सामने आए हैं। गैंग द्वारा मीटर लगवाने के नाम पर उपभोक्ताओं से जमकर अवैध वसूली की जा रही है। गैंग में शामिल लोगों के द्वारा मीटर के नाम पर रुपये लेने के बाद भी उपभोक्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों पर मीटर नहीं लगाए जा रहें। शोषण के चलते उपभोक्ताओं में खासा रोष है। शहर से देहात तक इन दिनों मीटर लगवाने व नया कनेक्शन दिलाने के नाम पर वसूली करने वाला गैंग सक्रिय है। गैंग अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका हैं। शहर के मोहल्ला कबूलपुरा में रहने वाली सावित्री को भी गैंग अपना शिकार बना चुका है। गैंग के लोगों ने मीटर लगवाने के नाम पर महिला से आठ हजार रुपये ठग लिए। महिला लगातार मीटर लगवाने के लिए वसूली करने वाले दलाल के घर के चक्कर लगा रही।आज तक न महिला का मीटर लगा और न उसकी रकम वापस मिली। परेशान होकर महिला ने वसूली करने के वाले के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, लोगों का कहना है कि विद्युत निगम के अधिकारियों की सरपरस्ती में दलाल विभाग में काम कर रहें हैं। अधिकारियों ने दलालों को उगाही का साधन बना रखा है। लोगों का कहना है कि दलाल कनेक्शन व मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करते हैं। जिसका हिस्सा विभाग में निचले स्तर से उच्च स्तर तक जाता है। मामले का भंडाफोड़ होने पर अधिकारी यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते है कि वसूली करने वाला उनके विभाग का नहीं हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post