थाना जलेसर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक बाल अपचारी सहित कुल 03 अभियुक्त गिरफ्तार
___________________________________
01अवैध तमंचा,02 जिंदा कारतूस,650 ग्राम डायजापाम व एक चोरी की बाइक बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट रजनेश सिंह
एटा। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री नितीश गर्ग के निकट पर्यवेक्षण में थाना जलेसर पुलिस द्वारा चैंकिंग के दौरान 01 बाल अपचारी सहित कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मौके व जामा तलाशी से 01 अवैध तमंचा, 02 जिंदा कारतूस, 650 ग्राम डायजापाम व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार किए गए अभियुक्तगण का नाम पता–* 1.गौरव उर्फ अल्ला पुत्र सुभाष निवासी हिन्दु नगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा जाति गिहार उम्र 20 वर्ष ।
2.गुलशन पुत्र पुत्र रामऔतार उर्फ रामअवतार नि0 हिन्दु नगर थाना कोवाली नगर जनपद एटा उम्र 24 वर्ष।
3.एक बाल अपचारी।
*बरामदगी -*
1.एक अदद तमन्चा मय 02 जिन्दा कार0 12 बोर,2.650 ग्राम डाईजापाम,3.एक मो0सा0 चोरी की हीरो HF DELUXE रंग लाल।
*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
1.प्र0नि0सुधीर कुमार सिंह 2.उ0नि0विपिन कुमार भाटी
3.उ0नि0अभिषेक कुमार
4.का0 355 मनीष कुमार
5.का0 2191 शीशपाल
6.का0 1543 मनोज कुमार एन्टी व्हीकल थैफ्ट टीम एटा।
