भारतीय किसान यूनियन ने बनवारीपुर में सैकड़ो गरीब बेसहारा लोगों को किया कंबलों का वितरण, बुजुर्गों का किया सम्मान
रिपोर्ट गौरब पचौरी हाथरस
हाथरस जनपद हाथरस में भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष ठाकुर राम जादौन के द्वारा समय-समय पर गरीबों की मदद के लिए कार्य किए जाते हैं। जिसके क्रम में सर्दी के मौसम में ठंड से ठिठुरते सैकड़ो करीब बेसहारा और मजबूर महिला पुरुषों के लिए उनके द्वारा बनवारीपुर के प्राथमिक विद्यालय में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, साथ ही हसायन क्षेत्र के सीनियर सिटीजन बुजुर्गों का भी पटका पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर उनके द्वारा सम्मान किया गया है।
