तरगमा महाविद्यालय में बी एड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में हुई कड़ी सुरक्षा नकल विहीन परीक्षा में पहले ही दिन रहे 12 छात्र अनुपस्थित

तरगमा महाविद्यालय में बी एड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में हुई कड़ी सुरक्षा

ब्यूरो रिपोर्ट रजनेश सिंह

नकल विहीन परीक्षा में पहले ही दिन रहे 12 छात्र अनुपस्थित

एटा विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षायें चल रहीं है। राजकीय महाविद्यालय तरगंवा, जैथरा (एटा)में दिनांक 01/02/2025को बी 0एड0तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच सी सी टी बी कैमरें की निगरानी मे हुई।इसमें बालाजी महाराज महाविद्यालय, तेजसिंह गजाधर महाविद्यालय, चौ0 मुख्तियार सिंह महाविद्यालय, रतनपाल सिंह महाविद्यालय, मां शकुन्तला देवी महाविद्यालय के353 छात्र/छात्रायें पंजीकृत थें जिसमें से 341छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें 12अनुपस्थित रहें। परीक्षा सकुशल प्राचार्य डाॅ0 आलोक कुमार तिवारी के निर्देशन में सम्पन्न हो रही है परीक्षा से पूर्व सधन तलाशी की रहीं है प्राचार्य नें बताया की परीक्षा सकुशल चल रहीं है। परीक्षा प्रभारी डाॅ0 प्रज्वलता मौर्या ,सह परीक्षा प्रभारी डाॅ0 ग्याप्रसाद , सचल दल के रुप में डाॅ0 प्रमोद कुमार, रंजीत, सत्यभान, आशीष उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post