उपले पाथने गईं तीन किशोरियां लापता, हड़कंप,

उपले पाथने गईं तीन किशोरियां लापता, हड़कंप,

जिला ब्यूरो 

बदायूं 23 फरवरी को दातागंज के एक गांव से तीन किशोरियां अचानक लापता हो गईं। वे उपले पाथने गई थीं और वापस नहीं लौटीं।दातागंज कोतवाली इलाके के एक गांव में तीन किशोरियां अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। घटना 23 फरवरी दोपहर दो बजे की है जब गांव के अलग-अलग परिवार की रहने वाली तीन किशोरियां घर से बाहर उपले पाथने गई थीं। इसके बाद वे अचानक कहीं चली गईं और वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने पूरे इलाके में खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। परिजनों का कहना है कि उनकी बच्चियां बिना बताए कहीं नहीं जा सकतीं। जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोरियों के पिता ने दातागंज कोतवाली में में शिकायत दर्ज कराई और किशोरियों की जल्द से जल्द तलाश करने की मांग की। किशोरियों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी इस घटना को लेकर भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post