अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,
जिला ब्यूरो
बदायूं तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार इमरान की मौत हो गई, जबकि उसके दोस्त साहिल गंभीर घायल हुआ। हादसा इस्लामनगर के बिसौली रोड पर हुआ,तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे घर वाले इलाज के लिए चंदौसी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर परिवार वाले दिल्ली से ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के बिसौली रोड पर हेमपुर चिचैटा तिराहे के पास सोमवार को हुई। यहां बाइक सवार इस्लामनगर कस्बे के मोहल्ला पछाया के रहने वाले इमरान 20 वर्ष पुत्र अजहर अली इस्लामनगर के मोहल्ला नई बस्ती के रहने वाले अपने दोस्त साहिल 25 वर्ष पुत्र सही अहमद के साथ रविवार को रिश्तेदारी में दावत में शामिल होने गए थे। जब इमरान और साहिल वापस लौट रहे थे। तभी चिचैटा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रूदायन सीएचसी भेजा जहां डाक्टर ने इमरान को मृतक घोषित कर दिया। साहिल की हालत गंभीर होने पर उसे चंदौसी लेकर पहुंचे वहां भी हालत गंभीर होने परिवार के लोग दिल्ली ले गए। परिवार के लोगों ने बताया कि साहिल की हालत नाजुक बनी हुई है। इस्लामनगर थाना पुलिस ने इमरान के शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इमरान की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
