सहसवान होली और जुम्मे की नमाज एक ही दिन सहसवान मे कड़ी सुरक्षा के बीच त्योहार संपन्न, प्रशासन का शुक्रिया अदा किया,
पुलिस ने कई कई बार नगर व देहात में फ्लैग मार्च किया,
जिला ब्यूरो
सहसवान जुमे की नमाज और होली के त्योहार को एक ही दिन पड़ने के कारण, देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि दोनों समुदाय अपने-अपने त्योहार शांतिपूर्वक मना सकें।संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया था पुलिस ने कई कई बार नगर व देहात में फ्लैग मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।इसी के साथ ही पुलिस अफसरों और नेताओं ने लोगों से शांति और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील की।यह भी अपील की गई कि जो व्यक्ति होली नहीं खेलना चाहता, उसे रंग न लगाएं।पुलिस प्रशासन ने दोनों समुदायों के लोगों के साथ बैठकें कीं।कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की थी।कुल मिलाकर, जुमे की नमाज और होली का त्योहार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।
Tabrez Khan
