बदायूं के मुरावन नगला गांव में गाली गलौच का विरोध करने पर 4 लोगो ने तीन लोगों को लाठी - डंडा मारकर घायल किया,

बदायूं के मुरावन नगला गांव में गाली गलौच का विरोध करने पर 4 लोगो ने तीन लोगों को लाठी - डंडा मारकर घायल किया,

जिला ब्यूरो 

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र नगर पंचायत कछला के मुरावन नगला के वार्ड 8 की रहने वाली 40 वर्षीय विमलेश पत्नी दिनेश ने शनिवार की दोपहर पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसके घर के सामने रहने वाले चार लोगो ने गाली गलौच का विरोध करने पर उसे व उसके पति दिनेश व बेटे अजय को लाठी - डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया । घायलो ने कछला चौकी पुलिस व थाना उझानी पुलिस को मारपीट करने वालो के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने घायल विमलेश व उनके पति दिनेश का उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल पति पत्नी को जिला अस्पताल रैफर कर दिया । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

                              Tabrez khan 

Post a Comment

Previous Post Next Post