अज्ञात वाहन ने रौंदे बाइक सवार, दो युवकों की मौत,
जिला ब्यूरो
बदायूं रेली मथुरा नेशनल हाइवे पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक होली की खरीदारी के लिए जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजो.रेली मथुरा नेशनल हाइवे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। होली की खरीदारी के लिए बाजार जा रहे दोनों युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं बाइक सवारों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के हरहरपुर नरसिंहपुर गांव के रहने रवि 25 वर्ष पुत्र नन्हेंलाल और जोगेन्द्र 22 वर्ष पुत्र बनवारी लाल बुधवार देर शाम होली के लिए खरीदारी करने उझानी बाजार जा रहे थे, लेकिन छतुईया और बुटला बोर्ड के बीच तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक रवि की शादी हो चुकी थी और उसकी दो छोटी बेटियां हैं। दोनों युवकों की मौत से गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर जल्द ही अज्ञात वाहन को तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
Tabrez khan
