ससुराल में होली खेलने आए युवक की करंट से मृत्यु,

ससुराल में होली खेलने आए युवक की करंट से मृत्यु,

जिला ब्यूरो 

बदायूं ससुराल में होली खेलने आए युवक राहुल की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। राहुल के साथ उसके साले राजवीर और पत्नी सरला भी झुलस गए,ससुराल में होली खेलने आए युवक की बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक होली के दिन बिसौली से कुंवरगांव स्थित अपनी ससुराल आया था। करंट लगने पर युवक का साला और सलहज भी झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है।बिसौली कोतवाली के बिसौली कस्बे के रहने वाले राहुल कुंवरगांव के वार्ड छह में अपने साले राजवीर के घर होली खेलने आए थे। राजवीर के घर के बराबर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी, जिसकी चपेट में राहुल आ गए। करंट लगते ही साला राजवीर और उसकी पत्नी सरला राहुल को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे भी बिजली की चपेट में आ गए। इसके बाद घर और आसपास अफरातफरी मच गई।

                              Tabrez khan 

Post a Comment

Previous Post Next Post