प्रधान ने एसडीएम से की शिकायत,

प्रधान ने एसडीएम से की शिकायत,

जिला ब्यूरो 

बदायूं दातागंज तहसील के मनिकापुर कौर गांव के प्रधान रामखिलाड़ी ने एसडीएम को शिकायत की है कि एक निवासी सीसी मार्ग के निर्माण में बाधा डाल रहा है।दातागंज तहसील के गांव मनिकापुर कौर निवासी रामखिलाड़ी ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा कि वह गांव का प्रधान है, गांव के बाजार में इस समय सीसी मार्ग का निर्माण चल रहा है। गांव के एक निवासी के मकान के आगे खाली जगह पड़ी है उसी जगह पर मार्ग का निर्माण होना है। मगर वह मार्ग का निर्माण नहीं होने दे रहा है निर्माण कराने वाले मजदूरों से झगड़ा कर रहा है और विवाद कर रहा है। पीड़ित ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

                              Tabrez khan 

Post a Comment

Previous Post Next Post