परीक्षा के दौरान छात्रा हुई बेहोश

परीक्षा के दौरान छात्रा हुई बेहोश,

जिला ब्यूरो 

बदायूं के दातागंज के जीजीआईसी परीक्षा केंद्र में एक छात्रा परीक्षा के दौरान बेहोश हो गई। छात्रा, जिसका नाम शशि है, बायोलॉजी की परीक्षा दे रही थी।दातागंज के जीजीआईसी परीक्षा केंद्र में सोमवार को परीक्षा देने आई एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। पहली पाली में इंटरमीडिएट बायोलॉजी की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान छात्रा को चक्कर आ गया और वह गिर बेहोश हो गई। केंद्र में मौजूद शिक्षकों और स्टाफ ने तुरंत उसे संभाला और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद छात्रा की पहचान शशि के रूप में हुई है, जो मूल रूप से रुदायन की रहने वाली है और वर्तमान में नेकपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है। वह दातागंज से परीक्षा दे रही थी। हालत में सुधार न होने पर परिजनों को सूचना दी गई और छात्रा को अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

                             Tabrez khan 

Post a Comment

Previous Post Next Post