मुजरिया-कछला मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर, चार घायल,

मुजरिया-कछला मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर, चार घायल,

जिला ब्यूरो 

सहसवान बदायूं कछला मार्ग पर ज्योरा सेंटर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए।कछला मार्ग पर ज्योरा सेंटर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेलिया नगला थाना उझानी निवासी सचिन 30 वर्ष पुत्र करन सिंह और पवन 35 वर्ष पुत्र राकेश अपनी बाइक से मुजरिया की ओर जा रहे थे, जबकि ज्वालापुर थाना सहसवान निवासी भूरे 23 वर्ष पुत्र बनबारी और सूरज 25 वर्ष पुत्र शंकर वितरोई की ओर जा रहे थे। दोनों बाइकों की तेज रफ्तार में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

                              Tabrez khan 

Post a Comment

Previous Post Next Post