दिल्ली से वापसी को उमड़ी भीड़, रोडवेज बसें कम पड़ी,
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
बदायूं गुरुवार को होली के पर्व पर दिल्ली में घर वापसी के लिए रोडवेज बसों में भारी भीड़ देखी गई। यात्रियों की संख्या के कारण बसें कम पड़ गईं।होली के पर्व पर गुरुवार के लिए दिल्ली से घर वापसी के लिए लोगों की रोडवेज बसों में भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर रात तक लोग रोडवेज बसों का सहारा लेकर अपने घर पहुंचे। यात्रियों की भीड़ के चलते रोडवेज बसें तक कम पड़ गयी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में काम करने वाले लोग होली का पर्व मनाने के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी अपने घर आये। दो दिन पहले तक गैर राज्यों से करीब 20 हजार यात्रियों ने वापसी की। वहीं गुरुवार के लिए भी बड़ी संख्या में दिल्ली समेत अन्य राज्यों में काम करने वाले लोगों ने घर वापसी की। दिल्ली रूट से वापसी करने वाले लोगों की भीड़ सुबह में ज्यादा देखने को मिली, इसके अलावा शाम के समय भी बड़ी संख्या में लोग रोडवेज बस स्टैंड पर उतरे, यहां लोग निजी एवं प्राइवेट वाहनों का सहारा लेकर अपने-अपने गांव को गये। जहां के लिए रोडवेज की सुविधा थी वहां के लिए रोडवेज पकड़ ली। एआरएम ने यात्रियों की सहुलियत के लिए 90 बसें दिल्ली रूट पर चलायी थी, लेकिन यात्रियों की भीड़ के सामने ये भी कम रहीं। ऐसे में यात्री परेशान भी हुये। एआरएम अजय कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को सुगम सफर की सुविधा देने का प्रयास जारी है। आज भी रोडवेज बसें चलेंगी।
Tabrez khan
