शाहिद अली खान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर हुआ भव्य स्वागत प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी,

शाहिद अली खान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर हुआ भव्य स्वागत,

प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, 

आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी,


जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

सहसवान, बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सहसवान क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी शाहिद अली खान को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है ।नवनियुक्त प्रदेश सचिव शाहिद अली खान से समाजवादी पार्टी ने आशा जताई है कि वह अपने पद पर रहते हुए पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ समाजवादी पार्टी में कार्य करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे ।नवनियुक्त प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे मैं पूर्ण निष्ठा और लगन से निभाऊंगा। समाजवादी पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करूंगा उन्होंने कहा कि जो भी समस्या होगी हर समस्याका निस्तारण कराने हेतु हर समय तैयार रहूंगा और कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलूंगा और किसी भी दिशा में समाजवादी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सूचना मिलते ही समर्थको और शुभचिंतकों ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव के आवास पर पहुंचकर फूल मलाए पहनकर भव्य स्वागत किया प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने कहा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के हाथों को मजबूत करेंगे इस मौके सपा नेता जमालुद्दीन,सन्तोष कुमार उर्फ डबबू, यासीन खान, नासिर खान, अमन खान, काशिफ अली खान, खालिद खान,जुबैर अहमद, रेहान राजा, प्रताप सिंह आदि एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post