पानी में करंट उतरने से हुई दो बैलों की मौत,
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान। नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज में नगर पालिका व विद्युत विभाग की लापरवाही से दो बैलों की पानी में करंट उतरने से मौत हो गई आपको बता दें मोहल्लेवासी लगभग 9, 10 महीना से एक-एक फिट पानी में उतरकर मोहल्ले तक पहुंच पाते हैं इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है कई बार मोहल्ले वासियों ने एकत्रित होकर उप जिलाधिकारी को भी कई बार अवगत कराया लेकिन यहां पर पंपिंग सेट लगाकर पानी को घंटे डेढ़ घंटे के लिए निकाल दिया जाता है और 2 घंटे बाद ही फिर से पानी एकत्रित हो जाता है हालांकि नगर पालिका द्वारा नले का निर्माण भी कई महीनो से चल रहा है लेकिन वह आधा अधूरा की रुका पड़ा है अब तो बरसात का सीजन आ चुका है अब न जाने इस रोड का क्या हाल होगा और पानी में करंट भी दौड़ने लगा है कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना यहां पर घट सकती है आम नागरिकों द्वारा मांग की गई कि इसे जल्द से जल्द सही कराया जाए नहीं तो आम जनमानस आंदोलन करने के लिए विवश होंगे ।

