बदायूं के कस्बा उझानी के मौहल्ला बहादुरगंज में अज्ञात चोर एक बकरा तीन बकरी चोरी कर हुए फरार
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
बदायूं के थाना उझानी कस्बा उझानी के मौहल्ला बहादुरगंज मानकपुर रोड पर रहने वाले सौगीर पुत्र कदीर ने बुधवार 5 बजे के आसपास बताया कि उनकी सड़क किनारे दुकान है। जिस पर जाल का गेट है । बीती रात अज्ञात चोर दुकान के जाल का ताला तोड़कर उसमें बंधा एक बकरा और तीन बकरी चोरी कर फरार हो गए । जाग होने पर दुकान से बकरा व बकरियां गायव देख उन्हें चोरी का एहसास हुआ । जिसकी उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

