बदायूं में यूरिया की खाद को लेकर मारामारी।सचिव की मनमानी जबरदस्ती यूरिया के साथ में दवाई की बोतल देते सचिव। मना करने पर खाद भी देने से इनकार करते हैं सचिव।

बदायूं में यूरिया की खाद को लेकर मारामारी।सचिव की मनमानी जबरदस्ती यूरिया के साथ में दवाई की बोतल देते सचिव। 

मना करने पर खाद भी देने से इनकार करते हैं सचिव।  

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

बदायूं में यूरिया की खाद को लेकर भारी मात्रा में किसान लाइन में लगे किसान को दो यूरिया बोरी के साथ एक दवा की सीसी साथ में लेनी पड़ती है मना करने पर खाद भी देने से इनकार करते हैं किसान को खाद भी लेने के पास नहीं है पैसे मजवूरी लेनी पड़ रही है दवाई।दरअसल पूरा मामला बदायूं के उसावा इफको ई बाजार का है जहां पर सचिव की मनमानी से किसान बेहद परेशान किसान के पास अगर खाद के ही पैसे हो तो उसको दवाई साथ में लेनी पड़ती है अगर नहीं ली तो खाद भी नहीं दी जाती अब सवाल यह उठता है कि शासन प्रशासन किसान के ऊपर इतना दबाव कैसे बनवा सकता है कि उसे दवाई लेना अनिवार्य ही है वहीं अगर बात करें रसूखदार लोगों की तो खाद सचिव उनके घर भी पहुंचा देते हैं लेकिन वही अगर गरीब किसान लेने जाए तो उसको 266 वाली खाद 270 रुपए की दी जाती है तो वहीं साथ में एक दवाई की सीसी भी पकड़ा दी जाती है ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन और शासन किसानों को कहता है कि उनकी आय दोगुनी होगी क्या ऐसे ही किसानों का शोषण करके आय दोगुनी होगी क्या सचिव की मनमानी से किसान ऐसे ही परेशान रहेगा या फिर किसानों का दर्द समझने के लिए कोई अधिकारी आगे आएगा अब तो देखना यह होगा कि शासन प्रशासन किसानों के लिए क्या सुविधा उपलब्ध करा पाते हैं या फिर किसानों का ऐसे ही शोषण होता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post