अखंड भारत में गरीब नवाज कि मानव सेवा विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन

अखंड भारत में गरीब नवाज कि मानव सेवा विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन 

जिला ब्यूरो तबरेज़ खान 

सहसवान,बदायूं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान ने गंगा जमुनी तहजीब हिंदू मुस्लिम एकता पर आधारित कार्यक्रम आयोजित कर एकता का संदेश दिया मुख्य अतिथि मौलाना डॉक्टर यासीन उस्मानी ने कार्यक्रम की महत्वपूर्णता बताते हुए कहां की इस तरह के आयोजन समय की जरूरत है हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन गरीब नवाज हमारे देश की शान है कार्यक्रम आयोजन हाफिज इरफान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज भूख शिक्षा और आश्रय का पहला संगठित अभियान है आचार्य दुर्गेश कुमार ने अपनी तकरीर में कहा आश्रय बेघर को सहारा मुसाफिर हो गरीब हो या सताए हुए लोग खानकाह उनके लिए सुरक्षित ठिकाना थी नगर पालिका पन्नालाल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल सुजीत सिंह ने अपने विचार में कहा पहली बार किसी मस्जिद मदरसा के कार्यक्रम में शरीक होने का मौका मिला है उन्होंने अपने भाषण में कहा हम पूरे विश्व के साथ कह सकते हैं कि ख्वाजा साहब भारतीय उपमहाद्वीप के पहले ऐसे पुरुष थे जिन्होंने भूख शिक्षा और आश्रय के लिए एक संगठिन व्यापक और नियंतर जन आधारित अभियान चलाया अस्ताना गोसिया के सज्जादा नशीन हजरत ख्वाजा हमीरुद्दीन कादरी ने देश प्रदेश में शांति खुशहाली अमन चैन कायम रहने की दुआ की इस मौके पर मौलानाअशफाक, गुन्नौर जमा मस्जिद के मौलाना मुनफिक कादरी, बाबा महेंद्र दास महाराज, जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र यादव, मौलाना अब्दुल हादी, सहित मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post