एसआईआर (विशेष प्रगाड़ पुनरीक्षण कार्यक्रम अभियान) के अंतर्गत सहसवान विधानसभा क्षेत्र 113 में 77438 मतदाता घटे
वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में सहसवान विधानसभा क्षेत्र 113 में 422983 मतदाता सूची में शामिल थे
"एसआईआर जांच में 29405 मतदाता की मैचिंग नहीं हुई 13986 मतदाताओं की मौत तथा 27 912 मतदाता अन्य स्थानों पर सिफ्टिड पाए गए"
जिला ब्यूरो तबरेज़ खान
सहसवान, बदायूं। बदायूं जनपद के सहसवान विधानसभा क्षेत्र 113 में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाड़ पुनरीक्षण एसआईआर के चले अभियान में पोलिंग बूथ पर तैनात बीएलओ द्वारा अपने पोलिंग बूथ की मतदाता सूची 2003 में शामिल मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाताओं की की गई जांच के दौरान सहसवान विधानसभा क्षेत्र 113 में वर्ष 2022 में मतदाता सूची में 422983 मतदाताओं में जांच के दौरान 77438 मतदाता कम हो गए।सहसवान विधानसभा क्षेत्र में 77438 मतदाताओं में जांच के दौरान 29405 मतदाताओं की कोई मैचिंग नहीं पाई गई 13986 मतदाताओं की मृत्यु होना पाया गया 27304 मतदाताओं का कोई पता नहीं चला 27912 मतदाता अन्य स्थानों पर शिफ्टेड होते मिले 7215 मतदाताओं के मत कई मतदाता सूचियां में शामिल होने पर मतदाताओं से पूछ कर उन्हें अलग कर दिया गया 1021 मतदाताओं के बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईंआर) अभियान में लगे बीएलओ द्वारा 26 दिसंबर वर्ष 2025 तक घर-घर जाकर अभियान चलाया गया था वर्ष 2022 सहसवान विधानसभा क्षेत्र 113 के मतदाताओं की संख्या जिसमें 4,22983 मतदाताओं में 77438 मतदाता मतदाता सूची से अलग कर दिए गए अब सहसवान विधानसभा क्षेत्र 113 में 3,45556 मतदाता शेष रह गए हैं। सूची में नए मतदाताओं को अभी शामिल नहीं किया गया है।

